अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत, एम्स अस्पताल में कराया गया था भर्ती

नई दिल्ली:गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई है। उसे तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। वहां उसे कोरोना हो गया था। पहले उसका जेल के अस्पताल में इलाज चला, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे 25 मार्च को एम्स में शिफ्ट किया गया। यहां भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। 27 साल फरार रहने के बाद छोटा राजन को नवंबर 2015 में इंडोनेशिया से भारत लाया गया था।
छोटा राजन पर 65 से ज्यादा मामले दर्ज थे
छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे था। उसका जन्म मुंबई के चेंबूर इलाके की तिलक नगर बस्ती में हुआ था। स्कूल छोड़ने के बाद छोटा राजन मुंबई में फिल्म टिकट ब्लैक करने लगा। इसी बीच वह राजन नायर गैंग में शामिल हो गया। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में नायर को ‘बड़ा राजन’ के नाम से जाना जाता था।
समय के साथ राजेंद्र (छोटा राजन) बड़ा राजन का करीबी बना और उसकी मौत के बाद गैंग का सरगना बन गया। छोटा राजन जब फरार था, तब उस पर भारत में 65 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके थे। ये मामले अवैध वसूली, धमकी, मारपीट और हत्या की कोशिश के थे। उस पर 20 से ज्यादा लोगों के मर्डर का आरोप लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *