भिलाई:जामुल थाने के ए.एस.आई प्रमोद सिंह का बस्तर संभाग में स्थानांतरण व अन्य 4 प्रमुख मांगो के लेकर छत्तीसगढ़ जन अधिकार मोर्चा का सांकेतिक धरना, मांगे पूरी नहीं होने पर लॉकडाउन खुलते ही अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

ख़बरें छत्तीसगढ़ /भिलाई: छत्तीसगढ़ जन अधिकार मोर्चा के पदाधिकारीयों द्वारा आज शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों पर ही रहकर अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सांकेतिक धरना किया गया, मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मिश्रा ने बताया की जामुल थाने में पदस्थ ए.एस.आई प्रमोद सिंह के वीरता को देखते हुए उन्हें बस्तर में वीरता दिखने का अवसर दिया जाए। मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री व डीजीपी छत्तीसगढ़, को पत्र लिखकर जामुल थाने के ए.एस.आई प्रमोद सिंह के द्वारा किये गए वीरता के कार्यो का वर्णन किया है। उन्होंने जल्द ए.एस.आई को बस्तर संभाग में स्थानांतरण करने की मांग की है।

मोर्चा की प्रमुख मांगे
1.निरोज कंपनी के मालिक प्रबंधन पर मजदूर महेश डाहरे की दुर्घटना मृत्यु का अपराध दर्ज हो।
- एके हॉस्पिटलों बेमेतरा का लाइसेंस निरस्त किया जाए।
- जामुल थाने के भ्रष्ट एएसआई प्रमोद सिंह का बस्तर स्थानांतरण हो।
- कोविड- हॉस्पिटलों में 20% आयुष्मान हेतु बेड आरक्षित कराएं।
- भिलाई थी कुंदरा पारा में लॉकडाउन में अवैध शराब बेचने वाली महिलाओं पर कार्रवाई हो आबकारी उपनिरीक्षक का स्थानांतरण।
मोर्चा के पदाधिकारीयों ने बताया पहले भी मांगो को लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, डीजीपी छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर मामले से अवगत करया गया था लेकिन शासन द्वारा अभीतक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, अगर शासन हमारी मांगो को गंभीरता से नहीं लेती है और हमारी मांगे पूरी नहीं होती है, तो मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन खुलते ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाये