भिलाई:पूर्व प्रधानमन्त्री पंडित नेहरू की 57 वी पुण्यतिथि पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 एवं भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल ने दी श्रद्धांजलि

ख़बरें छत्तीसगढ़ /भिलाई:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1एवं भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल के संयुक्त तत्वधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम कैंप 1 नेहरू चौक पर पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्षा तुलसी साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर अतिथि गणों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंडित नेहरू अमर रहे के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आतिथि उद्बोधन में तुलसी साहू ने कहा कि नेहरू जी भारत के राष्ट्र निर्माता है,देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ उन्होंने देश मे 17 वर्षो तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया उन्होंने औधोगिक करण ,हरित क्रांति के साथ गुटनिरपेक्षकी देश हित मे किया। भारत को विश्व के नक्शे पर स्थान दिलाई ,भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना की आज देश मे विकाश का मॉडल नेहरू की देन है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुश्री नीता लोधी,बृजमोहन सिंह , समय लाल साहू, सज्जन प्रसाद दीक्षित, सेवादल अध्यक्ष लखी नारायण सोनी, संजय लाखे, ब्लॉक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा, पार्षद दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, राजेश रिंकू, मन्नान गफ्फार खान, नईम बेग, अब्दुल कादिर सिद्धकी, मृत्युंजय भगत, मुकेश चंद्राकर, उमर फारूक, अखिलेश श्रीवास्तव, रविकांत मिश्रा, सागरवंशी, गायत्री देवांगन, लक्ष्मी यादव, नीलिमा अली, संध्या यादव, अब्दुल जब्बार, रफीक सिद्धकी, नीलांबर सिंह, महेश लांडेकर, ओमप्रकाश ढ़ीमर, मोहम्मद सलीम खान, अरुण सिंह, राजेश शर्मा, डी रमन्ना मूर्ति, मेरिक सिंह, ताहुर पवार, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र वैष्णव, के डेनियल, बजरंगी लाल सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
