भिलाई: जनमत व खबरें छत्तीसगढ़ न्यूज़ की ख़बर का हुआ असर, जामुल थाने के विवादित ए.एस.आई का हुआ ट्रांसफर, मोर्चा ने जिला पुलिस अधीक्षक का किया धन्यवाद

भिलाई: जनमत व खबरें छत्तीसगढ़ न्यूज़ की ख़बर का असर जामुल थाने के विवादित ए.एस.आई का ट्रांसफर हो गया है। साथ ही जन अधिकार मोर्चा की मांग पर निरोस इस्पात के प्रबंधक के ऊपर दुर्घटना मृत्यु की धारा 304 के तहत करवाई हुई।
इस कार्यवाही के लिए मोर्चा व पत्रकारों के टीम ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर का साधुवाद आभार प्रगट किया है। मोर्चा ने 1 अगस्त को विजय उत्सव मानाने का एलान किया है। इसकी जानकारी मोर्चा के संरक्षक त्रिभुवन मिश्रा ने दी है।
