भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने पार्टी की हार को लेकर कही बड़ी बात, कांग्रेस का घोषणा पत्र था दमदार, इसलिए मिली हार
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने पार्टी की हार को लेकर कहा कि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की घोषणापत्र में सभी मुद्दों को लिया गया था। दमदार लोकलुभावन घोषणापत्र के कारण प्रदेश की जनता उनके प्रलोभन में आ गई। 15 साल लगातार सरकार के रहने से छत्तीसगढ़ की जनता ऊब गई थी। इसलिए सरकार चली गई जबकि मुख्यमंत्री के तौर पर डा रमन सिंह ने विकास के कई काम किये। जो आज भी प्रदेश के लिए नजीर है। यही काम प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है।
