प्रदेश पत्रकार यूनियन की जिला स्तरीय बैठक रतनपुर में सम्पन्न
बिलासपुर: प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकारों का संगठन प्रदेश पत्रकार यूनियन छ.ग के बिलासपुर इकाई की बैठक रतनपुर के रेस्ट हाऊस में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सान्याल उपस्थित होकर कोरोना काल में पत्रकारों में साहस और हिम्मत बढ़ायी। साथ ही साथ ब्लॉक व संभाग स्तर के पत्रकारों को जोड़ने पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने जोर दिया।
बिलासपुरके महामाया नगरी में प्रदेश पत्रकार यूनियन की पत्रकार साथियों की बैठक हुई जिसमें प्रदेश पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सान्याल एवं महासचिव सतीश बौद्ध, मुंगेली के जिला अध्यक्ष साजिद खान , उपाध्यक्ष राहुल यादव ,लोरमी ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र उबेजा, दुर्ग कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिर्चे, जिला महासचिव प्रहलाद यादव , प्रदेश पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष शेख अब्दुल कलीम जिला सचिव राम चंद्र साहू उपाध्यक्ष शेखर बांसवाड़ा संरक्षक संतोष साहू , रतनपुर ब्लॉक सचिव विजय कुमार साहू ,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद ,उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास ,सह सचिव रविंद्र गढेवाल , की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश पत्रकार यूनियन की बैठक प्रारंभ करने से पहले प्रदेश पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष स्वर्गीय शिवम सिंह राजपूत को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि व 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात बैठक की आगे की कार्यवाही में पत्रकारों के समक्ष समस्याओं से रुबरू हुए।और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए और सदस्यों को जोडने पर विशेष जोर दिया।
