उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन,PM मोदी ने जताया शोक

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है, वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल की तरफ से तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण शनिवार को उनका निधन हो गया है।

अस्पताल ने कहा कि कल्याण सिंह के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण शनिवार शाम उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दूसरे दलों के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कल्याण सिंह के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण शनिवार शाम उनका निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम ने इस दौरान यूपी में तीन दिन के लिए शोक की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दूसरे दलों के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की।

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ती गई तो यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *