भिलाई: युवक ने लगाई फांसी कारण अज्ञात

भिलाई:विश्व बैंक कालोनी कुरुद निवासी युवक ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी अनुसार विश्व बैंक कालोनी कुरुद निवासी परितोष ठाकुर 24 वर्ष घर पर अकेला था पिता संतोष ठाकुर अपने काम पर गए हुए थे व माँ किसी परचित के घर गई हुई थी। मृतक की माँ ज़ब देर शाम घर लौटी तो देखा परितोष ने चादर को फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। पड़ोसियों ने तुरंत फंदे से उतार उसे शासकीय अस्पताल सुपेला लें गए जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक अडानी ग्रुप परपोड़ी में कार्य करता था।

