कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने किया एक अहम ट्वीट बोली- विकास कार्य ठप कर घर के झगड़े सुलझा रही सरकार

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडे ने एक ट्वीट किया है। सरोज पांडे ने ट्वीट कर भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहां है कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का साधन है, जनसेवा नहीं छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया।पर आज एक बार फिर से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का साधन है जन सेवा का माध्यम नहीं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 महीनों से सभी विकास कार्य ठप कर सरकार घर के झगड़े सुलझा रही है। यह जनादेश का अपमान है।

