ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी को लेकर भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल पर FIR दर्ज, CM”बोले-कोई भी कानून से ऊपर नहीं
रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई मुश्किल में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है जिसको लेकर लोग मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं। हालांकि नंद कुमार बघेल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पिता के खिलाफ इस कार्रवाई पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बघेल ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वह मुख्यमंत्री के पिता क्यों ना हो।
ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी के अपने पिता के खिलाफ FIR पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से पत्रकारों ने ज़ब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, सीएम के रूप में मेरी विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखने की जिम्मेदारी है। अगर मेरे पिता द्वारा एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की गई है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।
पिता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने भी ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि एक बेटे के रूप में अपने पिता का सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को अनदेखा नहीं किया जा सकता। जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। हमारी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, फिर चाहे वह मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों ना हो।
नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों को बताया था विदेशी
भूपेश बघेल के पिता आनंद कुमार बघेल के खिलाफ सामाजिक। सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा लिखा गया है दरअसल नंद कुमार बघेल नेम ब्राह्मणों के लिए करें पर टिप्पणी की थी। उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताया था। भूपेश बघेल ने के पिता ने कहा कि अब वोट हमारा राज हम तुम्हारा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, हम ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा रूस की एक नदी भेजेंगे क्योंकि वह विदेशी है। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा जाने के लिए तैयार हो जाए।
भूपेश बघेल के पिता की इस टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई थी, और उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। जिसके बाद भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एफ आई आर दर्ज कर ली है।
