शादी से इंकार करने पर युवती का दो युवकों ने किया अपहरण,दरिंदगी के बाद कर दी हत्या,दो गिरफ्तार
बेमेतरा: शादी से इंकार करने पर एक युवती की अपराधियों ने दरिंदगी के बाद हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 2 लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया। फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।
युवती का शव शनिवार को दूसरे गांव में बरामद किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक केंद्र कोसले उम्र 24 और भूपेंद्र सतनामी 25 उसे अगवा कर ले गए। पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर दबिश दी, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनु क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ़ सोनू ने पुलिस को बताया कि वहां सविता से शादी करना चाहता था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन सविता ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। इस पर टिकेंद्र भड़क गया। उसने बदला लेने की नीयत से सविता को अगवा कर लिया। इसमें उसके दोस्त भूपेंद्र ने भी उसका साथ दिया। वह बाइक लेकर पहुंचा था। जब अगवा किया तो सविता खेत से घर लौट रही थी।
पुलिस जांच के मुताबिक टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
