ध्रुव कुमार सोनी को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष
दुर्ग: कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेता एवं उत्कल समाज के अगुआ ध्रुव कुमार सोनी को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार संगठन का दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कांग्रेस मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत, प्रदेश महासचिव विक्की राज पटेल की सहमति और दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा पर की गई है। सोनी की नियुक्ति पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास के प्रतिमा स्थल सर्किट हाउस के पास बुधवार को विधायक अरुण बोरा एवं कांग्रेसियों ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी इस अवसर पर विधायक बोरा ने कहा कि सोनी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार संगठन के कार्यों को दुर्ग में नई ऊंचाइयां प्रदान कर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान मौजूद उत्कल समाज के लोगों ने ध्रुव सोनी की नियुक्ति पर विधायक अरुण वोरा का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस मानव अधिकार संगठन की ध्रुव कुमार सोनी को जिले का बागडोर मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति पर कांग्रेसी नेता विवेक मिश्रा, इलियास चौहान,ओमप्रकाश बंछोर और उत्कल समाज के लोगों ने ध्रुव सोनी को बधाई दी।
