जिले के हुक्का बारों में धुआं हो रहा युवाओं का भविष्य

दुर्ग: जिले में बड़ी संख्या में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहा है हुक्का बारों में युवाओं को खुलेआम नशा परोसा जा रहा है। रेस्टोरेंट्स के नाम का लाइसेंस लेकर अवैध कारोबार करने वाले हुक्का बार का संचालन धड़ल्ले से कर रहे हैं। जानकारी होने के बाद भी पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसके चलते हुक्का बारों में युवाओं का जीवन अंधकार में जा रहा है, और कच्ची उम्र में युवा व किशोर भी रास्ता भटक कर हुक्का बार की तरफ रुख कर रहे है। यहां उन्हें रोकने के बजाय नशे की दलदल में घसीटा जा रहा है। नियम के मुताबिक हुक्का बार संचालित करने के लिए किसी तरह की अनुमति का प्रावधान नहीं है। फ्लेवर्ड हुक्का बार को किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसके बावजूद नेहरू नगर व जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह हुक्का बार संचालित किया जा रहा है, और युवाओं को नशे के गर्क में धकेला जा रहा है। सब कुछ जान कर भी पुलिस,और निगम के जिम्मेदार अधिकारी हुक्का बारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *