नेहरू नगर बना नशे का हॉट-स्पॉट,बेख़ौफ़ होकर संचालित किया जा रहा हुक्का बार

By:Ravikant Mishra

दुर्ग: जिले में हुक्का बारों के जरिए कम उम्र की युवक युवतियों को नशे का आदि बनाने का घृणित कार्य किया जा रहा है। दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र नेहरू नगर और स्मृति नगर हुक्का बारो से गुलजार हो गया है। नगर के क्षेत्रों में छोटे-बड़े रेस्टोरेंट्स से लेकर बड़े होटल में युवक युवतियाँ हुक्का गुड़गुड़ाने लगे हैं। व्यस्या के साथ कम उम्र के युवक-युवतियों को भी हुक्का का डोज दिया जा रहा है। नशे की लत लगने के कारण युवा वर्ग हुक्का बार में जाकर विभिन्न प्रकार के नशीली पदार्थ जैसे गाजा, चरस, स्मैक, कोकीन,ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थों का सेवन कर रहे है। इन जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से युवा वर्ग को शारीरिक मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही इसमें सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

विज्ञापन

हुक्का बार जिले में एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और विशेष कर युवा वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जो इसके चंगुल में फंस गया वह खुद तो बर्बाद होता ही है इसके साथ के साथ उसका परिवार भी बर्बाद हो रहा है। आए दिन देखा जा रहा है कि युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हुक्का बार युवक-युवती एवं बच्चों के लिए नशा करने का एक सुविधाजनक जगह बन गया हैं, जो उनके जिंदगी का हिस्सा बनने लग गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नेहरू नगर में दर्जनों हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। जिन पर पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही करने की जरूरत है। जिले में सबसे ज्यादा हुक्का बार नेहरू नगर और स्मृति नगर के क्षेत्रों में संचालित हो रहा है। जो ज्यादातर अवैधानिक रूप से संचालित है, जिले के युवा वर्ग के भविष्य को संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस पर तत्काल लगाम लगाना चाहिए जिससे युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *