बोल बम समिति अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा खुर्सीपार जोन आयुक्त को हटाने और अपनी 10 प्रमुख मांगो को लेकर भिलाई नगर निगम के सामने कल करेंगे प्रदर्शन

भिलाई: भिलाई निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगते हुए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भिलाई निगम का घेराव करने का ऐलान कर दिया है। दयाल सिंह ने बताया कि सुपेला स्थित निगम मुख्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखेंगे और साथ ही जोन-4 खुर्सीपार के आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।
दया सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि, पिछले कई वर्षों से खुर्सीपार की जनता मूलभूत परेशानियों से जूझ रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। खुर्सीपार क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है। विकास का कार्य अटका हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो खुर्सीपार भिलाई का हिस्सा नहीं है। लगातार उपेक्षा ठीक नहीं है। नगर निगम भिलाई के जोन-4 में पदस्थ जोन आयुक्त जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बार-बार कहने के बावजूद समस्याओं को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं। इसलिए क्षेत्र की जनता अपनी मांगों को लेकर 17 नवंबर को भिलाई निगम मुख्यालय पहुंचकर रखेगी। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी के अलावा खुर्सीपार क्षेत्र की जनता रहेगी। इनकी संख्या सैकड़ों होगी।

इन 10 समस्याओं को लेकर घेराव,प्रदर्शन के बाद भी नहीं बनी बात को सरकार तक होगी शिकायत

  1. केनाल रोड निर्माण में भ्रष्टाचार। सड़कें अभी से उखड़ गई है। चलने लायक नहीं है। स्ट्रीट लाइट भी बंद है।
  2. खुर्सीपार में सीवरेज लाइन बहुत बड़ा इश्यू है। सीवरेज का पानी लोगों के घरों तक आ रहा है। लोग परेशान है। इसका प्रस्ताव बनकर तैयार है लेकिन निगम को फुर्सत ही नहीं उसका समाधान कराने के लिए।
  3. खुर्सीपार में पेयजल व्यवस्था ठप है। जिन इलाकों में अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन का विस्तारीकरण किया गया है। वहां फोर्स कम आ रहा है।
  4. बिजली कटौती की समस्या का समाधान मौजूदा सरकार नहीं कर पा रही है। रोजाना बिजली बंद से लोग हलाकान हैं।
  5. तेल्हानाला का चैनलाइजेशन काम में देरी हो रही है। जो किया गया है, उसमें भ्रष्टाचार हुआ है।
  6. खुर्सीपार में हाइवे के दोनों ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ है। बारिश में कमर तक पानी भर जाता है। लोग हर बारिश में पानी घर से फेंकते हैं।
  7. सफाई का हाल-बेहाल है। खुर्सीपार में जगह-जगह कचरों का अंबार है। निगम का अमला यहां आता ही नहीं है।
  8. हर साल डेंगू और मलेरिया के मरीज खुर्सीपार इलाके से मिलते हैं, डेंगू से काफी मौतें हुई थी 2018 में, अब तक सबक नहीं लिया। डेंगू विरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
  9. खुर्सीपार इलाके में पेवर ब्लॉक लगाने में गड़बड़ी हुई है, जो लगाए गए थे वो अब उखड़ गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
  10. खुर्सीपार की अंदरूनी सड़कों में गड्‌ढे हैं, नाली तक नहीं बनी है, इसलिए पानी सड़कों पर आ रहा है। सड़क निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *