चुनाव प्रचार के लिए वार्ड में गए विधायक देवेंद्र यादव को झेलनी पड़ी महिलाओं की नाराजगी, वार्ड में गंदगी और समस्याओं से नाराज लोगों ने लगाए देवेंद्र यादव “वापस जाओ” के नारे

Ad
Ad

भिलाई: सोमवार को भिलाई नगर विधायक व तत्कालीन महापौर भिलाई नगर निगम देवेंद्र यादव शिवाजी नगर वार्ड 34 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। तभी वार्ड में एक जगह पर बड़ी संख्या में महिलाए एकत्रित थी प्रचार के दौरान ज़ब विधायक महिलाओं के नजदीक पहुंचे तो एकत्रित महिलाओं ने वार्ड की समस्याए विधायक देवेंद्र यादव को गिनाना शुरू कर दिया।

Ad
Ad

उन्होंने कहा की उनलोगो ने वोट देकर देवेंद्र यादव को महापौर बनाया था। लेकिन आज तक वो वार्ड में झाकने तक नहीं आए। वार्ड में कचरा, नाली जाम, पेयजल जैसी दर्जनों गंभीर समस्या है। जिसकी शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।अब वो किस मुँह से वोट मांगने आए है। विधायक देवेंद्र ने महिलाओं का गुस्सा शांत करने के लिए हाथ जोड़कर उनकी सभी समस्याओ का जल्द निदान करने का आश्वासन दिया, और भारत माता की जय के नारे लगते हुए जाने लगे तभी लोगों ने देवेंद्र यादव वापिस जाओ के नारे लगाना शुरू कर दिया। आपको बता दे की इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को वार्ड 37 में मंत्री मोहम्मद अकबर को भी विरोध का सामना करना पड़ा था हिंदूवादी संगठन ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर काला झंडा दिखाया था। ठीक उसके एक दिन बाद ही वार्ड 38 में विधायक देवेंद्र को भी जनता की नाराजगी झेलनी पड़ी है। लोग अपना गुस्सा प्रतिनिधियों पर नगरीय निकाय चुनाव में जाहिर कर रहे है।बताया जा रहा है की इसके थोड़ी देर बाद ही देवेंद्र यादव वहा से चले गए।

Ad
Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *