नगरीय निकाय चुनाव 2021:बीजेपी प्रत्याशी दया सिंह की पुलिस के साथ झड़प, दया सिंह ने अन्य दलों पर फर्जी मतदान करने का लगाया आरोप
भिलाई: नगर निगम के लक्ष्मीनारायण वार्ड 44 से बीजेपी प्रत्याशी दया सिंह की पुलिस के साथ झड़प हो गई। दया सिंह ने आरोप लगाया कि अंदर कुछ दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी वोटिंग की जा रही हैं। इसलिए वो अंदर जा रहे है। दया सिंह ने जैसे ही अंदर जाने की कोशिस की तो पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गय। इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई।
