जनता की कलम से……विधायक देवेन्द्र यादव की लोकप्रियता और कुशल नेतृत्व से हुई कांग्रेस की जीत,विधायक के मंशानुसार तय होना चाहिए भिलाई का महापौर
विस्तार
रवि मिश्रा:-भिलाई: नगर पालिका निगम का चुनाव हो सम्पन्न हो गया है। जिसमे भिलाई नगर के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व व लोकप्रियता के वजह से जनादेश कांग्रेस के साथ है, और भिलाई में लगातार तीसरी बार कांग्रेस महापौर के रूप में शहर सरकार का नेतृत्व करने जा रही है।जिसका श्रेय विधायक देवेन्द्र यादव के कुशल नेतृत्व को जाता है। आज चुनाव जितने के पश्चात कई पार्षद लाबिंग करने के बाद भीतरी विद्रोह कर पार्टी के समीकरणों को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। किन्तु चुनाव लड़ते समय अपनी जीत के लिए परेशान थे? आज देवेन्द्र के कुशल नेतृत्व पर ही कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई है। लेकिन कुछ लोग देवेन्द्र को नकारकर स्वयं इसका श्रेय लेना चाह रहे हैं, किन्तु मुख्यमंत्री और संगठन को आगामी विधानसभा को मद्देनजर रखते हुए देवेन्द्र यादव के मंशानुसार ही भिलाई का महापौर तय करने की जरूरत है। जिससे आगामी विधानसभा में कांग्रेस बड़ी जीत का सहरा बांध सके।
