पुलिस पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला,गंभीर अवस्था में आरक्षक हॉस्पिटल में भर्ती,4आरोपी गिरफ्तार
भिलाई: स्मृति नगर चौकी में पदस्थ आरक्षक पर असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया, आरक्षक कों गंभीर अवस्था में तत्काल हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्मृति नगर चौकी में पदस्थ आरक्षक शविंद्र सिंह रविवार की रात 11 बजे पेट्रोलिंग के लिए निकले थे तभी पेट्रोलिंग टीम ने देखा की सूर्या मॉल चौक पर कुछ युवक आपस में मार पीट कर रहे थे, पेट्रोलिंग की टीम ने उन्हें घर जाने कों कहा, जिससे नाराज युवकों ने पेट्रोलिंग टीम पर ही धार धार चाकू से हमला कर दिया, जिसमे आरक्षक शविंद्र सिंह कों गंभीर चोट आई है।
चौकी प्रभारी युराज देशमुख ने बताया की मामले में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा, जिसमे अभी तक पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की है। जिसमे 4 आरोपीयो कों गिरफ्तार कर लिया गया है, 2 आरोपी अभी भी फरार है।आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही अन्य आरोपियों कों भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सभी गिरफ्तार आरोपी भिलाई कैम्प 1 के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण उर्फ़ पाडु, K हेमंत, वीरू सोनकर दीपक सिंह कों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों पर आपीसी की धारा 147.148.149.146.353.332.307 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वही फरार चल रहे आरोपी कालू खान और जगदीश गोड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
