शनिवार की देर रात सूर्या मॉल मे चल रहे रेव पार्टी मे चला पुलिस का डंडा,छुपते दिखे युवक-युवती,पार्टी मे लड़कियों की सप्लाई करता दिखा स्पा का दलाल

विस्तार

भिलाई: सूर्या मॉल मे शनिवार की देर रात पुलिस ने छापा मार कर मॉल के तीसरे महले पे चल रहे रेव पार्टी पर कार्रवाई की है। बता दे की मॉल मे सैकड़ो की संख्या मे युवक- युवती शराब के नशे मे धुत होकर पार्टी कर रहे थे तभी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पार्टी बंद करा सभी की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमे दुर्ग भिलाई के बड़े बड़े नाम सामने आए है। जो मौज मस्ती के नाम पर शराब पार्टी करते नजर आए। पुलिस द्वारा अभीतक किसीका भी नाम नहीं बताया गया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी मे एक ऐसा भी शख्स शामिल था जो लड़कियों का बड़ा दलाल है। उसी के द्वारा रेव पार्टी का आयोजन कर मुंबई की तर्ज पर ओपन डांस बार संचालित किया गया था। जिसमे स्पा मे काम करने वाली लड़कियो को लाकर पार्टी मे आए रईसो को परोसा जाता है। इस दलाल का नेटवर्क मुंबई से लेकर कलकत्ता तक है। इसी दलाल द्वारा लड़कियों को लाकर यहां स्पा सेंटर मे सप्लाई किया जाताहै।दलाल का नाम सन्नी बताया जा रहा है। जो मुख्य रूप से मुंबई का रहने वाला है। ये मुंबई मे भी वर्षो तक लड़कियों की बड़े स्तर पर दलाली करता रहा है।अब इसके द्वारा भिलाई नेहरू नगर मे अपना कारोबार संचालित किया जा रहा है। वही सूचना पाकर मौके पर दो सीएसपी सहित सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा अपने साथ भारी सख्या मे पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मॉल मे चल रहे रेव पार्टी की बंद करा वहा मौजूद लोगों की जानकारी जुटानी शरू की पुलिस द्वारा मामले मे सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

वही पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया की मॉल मे संचालित रेव पार्टी की शासन से रात 12 बजे तक ही चलाने की अनुमति प्राप्त है। लेकिन शासन द्वारा निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी रेव पार्टी संचालित होने पर ही पुलिस द्वारा रेव पार्टी पर कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *