66 एमएलडी के 800 एमएम डाया का वाल्व खराब हुआ:फिल्टर प्लांट के वॉल्व में आई खराबी नेहरू नगर में आज नहीं आएगा पानी
विस्तार
अमरेन्द्र सिंह
भिलाई निगम के 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट के वाॅल्व में खराबी आ जाने के कारण 1 सितंबर शुक्रवार को नेहरू नगर जोन के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि फिल्टर प्लांट के 66 एमएलडी के 800 एमएम डाया के एक बड़े वाॅल्व में रात में खराबी आ गई है।
जानकारी मिलते ही फिल्टर प्लांट के कर्मचारी सहित जलकार्य विभाग टीम मौके संधारण कार्य में जुटे हुए हैं। निगम के फिल्टर प्लांट का अमला वाॅल्व की मरम्मत में जुटा हुआ है। मुख्य सप्लाई लाइन बाधित होने के कारण नेहरू नगर जोन के वार्डों में पानी आपूर्ति करने वाली पांच टंकियों में जलभराव नहीं हो सका है। इसके कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र में शुक्रवार को पेयजल सप्लाई नहीं हो सकेगी।