बैंक निजीकरण का विरोध:दुर्ग-भिलाई में भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, तालाबंदी से जिले में करीब 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर दुर्ग जिले में भी पड़ा है। जिले के करीब 3 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इसके चलते दुर्ग और भिलाई के कई ATM खाली हो गए हैं। वहीं तालाबंदी के कारण जिले में करीब 600 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीयकृत बैंक के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से निजीकरण के विरोध में सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है।

बैंक कर्मचारियों ने 7किलोमीटर की दूरी तक बाइक रैली निकाल कर विरोध जताया। इसके बाद सभी कर्मचारी भिलाई सेक्टर-1 स्थित SBI मुख्यालय पर एकत्र हो गए और वहां प्रदर्शन किया गया।
बैंक कर्मचारियों ने सात किमी की दूरी तक बाइक रैली निकाल कर विरोध जताया। इसके बाद सभी कर्मचारी भिलाई सेक्टर-1 स्थित SBI मुख्यालय पर एकत्र हो गए और वहां प्रदर्शन किया गया।
बैंक कर्मचारियों ने 7 किलोमीटर की दूरी तक बाइक रैली निकाल कर विरोध जताया। इसके बाद सभी कर्मचारी भिलाई सेक्टर-1 स्थित SBI मुख्यालय पर एकत्र हो गए और वहां प्रदर्शन किया गया। यूनियन के भिलाई दुर्ग क्षेत्रीय सचिव रंग वेणी ने बताया कि सभी 9 राष्ट्रीयकृत बैंक के 10 लाख अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल केंद्रीय बजट में दो राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजी करण किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *