निगम और प्रशासन की अनदेखी से बदहाली:जर्जर सड़क, टूटे भवन, कीचड़ से भरी गलियों से वार्डवासी हताश, हड़ताल पर बैठे पार्षद विधायक और स्थानीय
विस्तार
अमरेन्द्र सिंह
कोरबा में अपने वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज होकर वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पार्षद का आरोप है,कि उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कोरबा का निगम प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से उनके वार्ड में विकास के एक भी काम नहीं हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही वजह है,कि मजबूर होकर उन्हें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।
सरकार के खिलाफ लगाए आरोप
पार्षद के प्रदर्शन को कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का भी सहयोग मिला है, जो मौके पर पहुंचे और उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ के गंभीर आरोप लगाए।
भूख हड़ताल पर बैठे वार्ड नंबर 32 के पार्षद
आक्रोशित अजय की माने तो जब से वह पार्षद बने हैं उसके वार्ड में विकास कार्य हो ही नहीं रहे हैं। इस वार्ड का मुख्य मार्ग चौक की हालत बद से बदतर है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जर्जर भवन के चलते आंगनवाड़ी में बच्चे स्कूल नहीं जाते।
न निगम सुना और न प्रशासन ने ध्यान दिया
नगर निगम और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जोन कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन उसके किसी तरह का वार्ड में काम शुरू नहीं किया गया। उन्हें वार्ड वासियों के साथ हड़ताल पर बैठना पड़ा।
निगम में चल रही कमीशनखोरी
इस हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे भाजपा के विधायक प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने बताया कि नगर निगम कमीशनखोरी पर चल रही है। आधिकारी कर्मचारी भ्रष्ट हैं। मंत्री के इशारे पर महापौर हैं। जहां आज विकास के नाम में शहर में कुछ भी नहीं है।